Skip to main content

इश्क़…

 मुझे इश्क़ के बारे में हमेशा से लगता था की इश्क़ ना फुरसत से होता है ,

चेहरे से नहीं लेकिन किसी की फ़ितरत से होता है ।

हर बार आँखो देखा नहीं पर कभी कभी तुम्हारी किस्मत में होता है ।

जब होता है तब सबकी रफ़्तार धीमी पड़ जाती है बस तुम्हारी धड़कन तेज होती है ।

जब तुम महसूस करोगे तो वो इंसान तुम्हें ख़ुद से ज़्यादा अपना लगने लगता है ।

जब देखोगे तुम उनकी आँखों में तब सिर्फ़ तुम उन्ही की आँखो में देखने लगोगे ।

कभी उनकी बाहो में तुम्हें घर मिलेगा ।कभी उनके होने से तुम्हें सुकून ।


तुम बोलोगी की मैं ऐसा कैसे बता पा रहा हूँ ……🤔

अरे मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है ।

मैं भी ये सब महसूस कर चुका हूँ ।

मुझे भी ऐसा वाला इश्क़ हुआ था ।


जानती हो कब ??????

जब मैं पहली बार तुमसे मिला था ।

एक कॉफ़ी शॉप में चाय के बहाने ।

मुझे उस समय पहली बार देखकर तुम मुस्कुरायी थी मुझे याद है ,

लेकिन मैं तुम्हारी आँखो में आँखे डाल कर देख भी नहीं पाया था ।

क्युकी उस वक्त मुझे मालूम भी नहीं था की इश्क़ का एहसास ऐसा भी होता है ।

लेकिन तुम्हें जान कर एक बात समझ आया की इश्क़ ना करना पड़ता है ही नहीं , इश्क़ तो तब करना पड़ता है जब आग दोनों तरफ़ ना लगी हो और बस एक को पाने की ज़िद हो ।

पर हमारे केस में कुछ उल्टा ही था ।

इसलिए तुमसे इश्क़ करना ही नहीं पड़ा इश्क़ ना अपने आप हो गया ।

पर उस समय तुम भी ना फुर्सत से आए थे । ऐसा लगा की जानने की फ़ितरत से आए थे ।

बैंक के बाद मेरे इंतज़ार में समय निकालते थे तुम , तो लगा की रुकने की नियत से आए थे तुम ।

हर बार तुम्हें अपने लिए समय निकालते हुए ऐसे देख मेरे दिल की धड़कन तेज हो जाया करती थी । इतनी तेज की मेरे दिल के धड़कन की आवाज़ मैं सुन सकता था ।

अरे हा तुम्हारे आँखो में देख कर हर दिन मुझे ख़ुद से मोहब्बत हो जाया करता था । अरे याद ही होगा जिस दिन तुम्हारी आँखों में ना देख पाता तो अगले दिन समय निकाल के दिन ढलने के बाद ही सही हम मिल लिया करते । भले मुलाक़ात चंद लम्हों की हो पर एक दूसरे को सुन लिया करते । तुमसे इश्क़ किया , लेकिन तुमसे मिलने के बाद समझ आया की शायद किस्मत में था हमारा मिलना , क़िस्मत में था हमारा साथ होना । सब तो ठीक ही था ना ।


जरा एक बार पीछे जाना और याद करना बीते लम्हों को । 

क्युकी आज जो हो रहा वो शायद किस्मत में नहीं होना था।


यू तुमसे एक एक दिन दूर होना …..

शायद इसके लिए नहीं आया था भाग कर तुम्हारे पास मैं ।


चीजे बदलती है सबके साथ वक्त सबका एक जैसा नहीं रहता है ।

पर इंसान का बिहेवियर बता देता है की वो इस बदलते हुए वक्त में क्या रखना चाहता है और क्या फेकना ।


बस एक बात याद करना कि आख़िरी बार कब तुमने चाहा वो आँखो में आँखे डाल के बस यू ही देखना???

क्या तुम्हारी रुकने की नियत ख़त्म हो गई ?????

या अब ये इश्क़ मुकम्मल हो गया ????



Comments

  1. Bhai tere shabdon ki jadugari ka diwana hu mai, love you bro,and love for your writing style

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वफ़ा.☺️

 मुझे आज भी याद है वो हमारी पहली मुलाकात, वो भी एक शाम थी, जब उस ने मेरा हाथ पकड़ा और मेरी आँखों में आँखें डालकर, पूरे भरोसे के साथ कहा "तुम्हारे हाथ बेहद गरम हैं, और यह वफ़ा निभाने वालों की निशानी है"। मैं बहुत ख़ुश था। इतना ख़ुश कि सब कुछ भूल गया, मैं दुनिया भूल गया ज़माना भूल गया, किस्सा, कहानी और फसाना भूल गया मैं ग़म भूल गया मैं अक्स भूल गया मैं दौर को भूलते हुए हर शख्स को भूल गया और और यह भी भूल गया कि उस शाम तुम्हारे हाथ कितने सर्द थे।☺️

मेरी दास्तान …

 तो,  तुम्हारे लिए अब लिखना नहीं है मुझे , तुम्हारे नाम तक के साथ अब दिखना नहीं है मुझे । जितना आम होके मैं तुम्हें मिला था ना .. उतना आसानी से इश्क़ में अब बिकना नहीं है मुझे । पर मैं मेरी दास्तान लिखूँगा , इस बार ख़ुद को मोहब्बत और तुम्हें अनजान लिखूँगा । तुम्हें सँवारते सँवारते जो हाल हुआ है , मैं हो जाऊँगा आबाद भी पर पहले बरबाद लिखूँगा । इतना इश्क़ कर दिया था तुझसे मैंने कि ख़ुद में ख़ाली हो गया था , इतना मोहब्बत जुनून सुकून था मुझमें कि जब तक बिछड़ा मेरा रूह तक काला हो गया था । इतना कैसे मार दिया तुमने किसी को मोहब्बत में ,  इतना बुरी तरह कैसे हार दिया मैंने ख़ुद को मोहब्बत में , ख़ुद को एक घंटे भी नहीं दिए मैंने ,  तुम्हारे लिए तुम्हें सोमवार से इतवार दिया मैंने मोहब्बत में । खैर जाओ तुम, खैर जाओ अब तुम , जाओ तुम्हारे रुकने का वक्त अब खत्म हो गया है , जो खरोंच लगा लगा कर गया था कोई, तुमने ऐसे छुवा है की जख्म हो गया है । तुमने जाते जाते जलाया है एक एक कतरा मोहब्बत का , वापस आने की जरूरत नही है  यादें जला दी है मैंने , अब सब भस्म हो गया है ।

मेरी कहानी का अंत

 कभी किसी को जाने दिया है? जबकि तुमने उसके साथ अपनी Best जिंदगी देख ली थी l उसके बाद तुम नॉर्मल नहीं हो पाते कभी उन यादों को हमेशा साथ लेकर चलते हो और शांत हो जाते हो काफी l खुद को खुश करने की कोशिश करते हो पर सच बताना खुश हो पाते हो कभी ? तुम जाने तो देते हो उसको पर तुममें से वो क्या जाता है कभी ? खैर छोड़ो पता नहीं तुम समझ पाओगे भी या नहीं l आज इन सब बातों का जवाब देने से पहले कुछ बातें जान तो लें l हम मिले हममें बातें हुई बातें बढ़ी और और बातें होते होते तुम्हीं ने मुझे सामने से Proposal दिया मैने Accept किया l और फिर हम बहुत सीरियस हो गए l शहर में एक साथ घूमते घूमते सारा जहां एक साथ घुमाने की बातें सोचने लगे l और तुम, तुम पागल तो कभी कभी shoping भी ऐसे कर लेती थी कि अगली बार जब हम मनाली जाएंगे तो ये वाला Top पहनूंगी l हम कभी आसमान में तारे जितनी बातें करते थे l कुछ भी मिस नहीं होता था हमारे बीच हम वाकिफ हो गए थे एक दूसरे की आदतों से l आपकी Life में बहुत लोग आते है पर वो होता है ना एक person जिसके प्रेजेंस से आपको लगता है अब बेहतर सांस आ रही है ये ही मेरा ऑक्सीजन है l same वही ...