Skip to main content

शायद…

 मैं चाहता हूँ....कई महीनो बाद,

तुम एक रोज़ मुझे Call करो,
और वो Call, Receive ही न की जाये...
फिर तुम एक और कोशिश करो,Call करने की,
और फिर Receive न हो...
फिर एक अरसे बाद,तुम्हे थोड़ी फ़िक्र हो,तुम Message करो मुझे...
वो Messages जिसका कोई भी जवाब अब कभी नहीं आएगा...
फिर तुम सच में थोडे और परेशान हो जाओ...
तुम सोचो मेरे बारे में,मेरी हर बात,मेरी आवाज़,मेरा चेहरा...
तुम्हारे लिए मेरी फ़िक्र..मेरे साथ बिताया हर एक लम्हा..
फिर तुम मुझे एक और Call करो,और फिर कोई Response न मिले,
तुम फिर मुझे Message करो,जिसका कोई जवाब न मिले..
तुम अचानक बहुत बेचैन हो जाओ,तुम्हें सब कुछ याद आता रहे,
तुम लगातार मेरे बारे में सोचो...तुम्हे सब कुछ याद आये..
सब कुछ...
और एक दिन जब तुम्हें नींद न आये.. बस मेरी याद आये...
तुम मुझे Social Media पर ढूँढो..फिर Message करो..
फिर Call करो..फिर कोई जवाब न मिले..
तब तुम Phone Gallery खोलकर..मेरी तस्वीरें देखो...
तुम्हे गुस्सा आये, चीढ हो, तुम्हे रोना आये..
तुम्हें एहसास हो 
कि मैं किस हाल में रह रहा हूँ..?
परेशान होना क्या होता है..?
टूट जाना क्या होता है...?
फिर कुछ अच्छा ही नहीं लगेगा..तब तुम हर जगह मुझे ही ढूँढो,
बस एक आखिरी बार मुझे देखना चाहो,
मुझे सुनना चाहो..
मेरे सीने से लगना चाहो,मुझसे लिपटकर रोना चाहो..
तुम पागल हो जाओ उस प्यार के लिए,
जो सिर्फ और सिर्फ मुझसे मिल सकता था..
और उस हाल में, तुम्हे सुनने वाला
तुम्हारे माथे को चूमने वाला,तुम्हे सीने से लगाने वाला...
"मैं"...कहीं दूर..किसी शहर में...अपने कमरे में...
आधी रात को,,
वो हर एक Message पढ़कर,तुम्हे याद करूँ...
फिर वो Message, Delete कर दूँ..
उसका कभी कोई जवाब नहीं आएगा..
तुम महसूस करो दिल का टूटना,
अकेलेपन में रोना..
किसी से कुछ न कह पाने की बेबसी..
सारे काम ज़बरदस्ती लगने लगे,
बस हर वक़्त किसी नशे की ज़रूरत लगे,
नींद की गोलियां भी 
किसी काम की न रह जाएं..
हर वक़्त..सोते जागते,मुझे याद करो..
बस मैं ही हर वक़्त तुम्हारे दिमाग में रहूँ...
उस वक़्त...जब ये सब हो..शायद तुम्हे समझ आये..
कि तुम कितने गलत थे...
तुमने क्या किया..?और तुम्हे क्या मिला था..?
और तुमने क्या खो दिया...?
तब तुम्हें समझ आएगा...मैं किस हाल में था...
मैं ये सब चाहता हूँ..
हाँ..सच में..पर ये सच है..
आज भी तुम्हारी 
हर Call और Message को 
बड़ी मुश्किल से Ignore कर पाता हूँ..
आज भी हर WhatsApp Dp Save कर लेता हूँ..
आज भी तुम्हे Online देखने के लिए Mobile देखता हूँ.. 
पर कभी कोई Message नहीं करता हूँ... न ही करूँगा...
क्योंकि मैं चाहता हूँ.. 
तुम एक बार महसूस कर सको..वो सब जो मैं करता हूँ...!!!




Comments

Popular posts from this blog

वफ़ा.☺️

 मुझे आज भी याद है वो हमारी पहली मुलाकात, वो भी एक शाम थी, जब उस ने मेरा हाथ पकड़ा और मेरी आँखों में आँखें डालकर, पूरे भरोसे के साथ कहा "तुम्हारे हाथ बेहद गरम हैं, और यह वफ़ा निभाने वालों की निशानी है"। मैं बहुत ख़ुश था। इतना ख़ुश कि सब कुछ भूल गया, मैं दुनिया भूल गया ज़माना भूल गया, किस्सा, कहानी और फसाना भूल गया मैं ग़म भूल गया मैं अक्स भूल गया मैं दौर को भूलते हुए हर शख्स को भूल गया और और यह भी भूल गया कि उस शाम तुम्हारे हाथ कितने सर्द थे।☺️

मेरी कहानी का अंत

 कभी किसी को जाने दिया है? जबकि तुमने उसके साथ अपनी Best जिंदगी देख ली थी l उसके बाद तुम नॉर्मल नहीं हो पाते कभी उन यादों को हमेशा साथ लेकर चलते हो और शांत हो जाते हो काफी l खुद को खुश करने की कोशिश करते हो पर सच बताना खुश हो पाते हो कभी ? तुम जाने तो देते हो उसको पर तुममें से वो क्या जाता है कभी ? खैर छोड़ो पता नहीं तुम समझ पाओगे भी या नहीं l आज इन सब बातों का जवाब देने से पहले कुछ बातें जान तो लें l हम मिले हममें बातें हुई बातें बढ़ी और और बातें होते होते तुम्हीं ने मुझे सामने से Proposal दिया मैने Accept किया l और फिर हम बहुत सीरियस हो गए l शहर में एक साथ घूमते घूमते सारा जहां एक साथ घुमाने की बातें सोचने लगे l और तुम, तुम पागल तो कभी कभी shoping भी ऐसे कर लेती थी कि अगली बार जब हम मनाली जाएंगे तो ये वाला Top पहनूंगी l हम कभी आसमान में तारे जितनी बातें करते थे l कुछ भी मिस नहीं होता था हमारे बीच हम वाकिफ हो गए थे एक दूसरे की आदतों से l आपकी Life में बहुत लोग आते है पर वो होता है ना एक person जिसके प्रेजेंस से आपको लगता है अब बेहतर सांस आ रही है ये ही मेरा ऑक्सीजन है l same वही ...

मेरी क़द्र

  आलू प्याज 20 के मिलते है या 15 के, 30 किमी दूर ये चीज शायद 5 रुपए कम में मिलेगी? आज घर में ये हुआ और कैसे हुआ ये सुनो लगभग 20 मिनट की कहानी है। कार छोटी अच्छी होती है या बड़ी? मुझे आज वाकिंग करनी है । सुनो ये वाली टॉप मेरे पर कैसे लगेगी। यार मैंने पैकिंग कर ली है। आज घर में बोर हो रहे है।.................. ये सब कुछ ऐसी बाते है जिनका जवाब मैं दू या ना दू ये जरूरी नहीं है बस मुझ तक पहुंच जाना जरूरी है और मुझे पता चल जायेगा की आपका मूड आज कैसा है, आज आपको क्या हुआ है? पता है तुमसे कभी बताया नही पर तुम्हारे आने की खुशी के साथ तुम्हारे जाने का डर भी मेरी जिंदगी साथ ही शामिल हुआ था। याद है पहली बार जब तुमने बोला था की हम कही लॉन्ग ट्रिप पर चलते है। तुमने बोल दिया और शायद भूल भी गई पर मैं उसी दिन से हर दिन उस दिन को स्पेशल बनाने में लग गया था। खैर ट्रिप भी हुआ और स्पेशल भी रहा शायद हम दोनो के लिए। और ऐसे ही धीरे धीरे तुम्हारे जाने का डर मेरी जिंदगी से गायब हो गया। और रह गया तो बस सुकून और भरोसा की अब बस तुम यही हो। कहते है न की सौ अधूरी कहानियों में एक मुकम्मल दास्तान तो होती है तो बस ...