Skip to main content

अधूरा नहीं, बस सच्चे प्यार की तलाश में,

 अधूरा नहीं, बस सच्चे प्यार की तलाश में


एक ऐसे इंसान की कहानी, जो सबके सामने मज़बूत था, लेकिन अपने दिल के सामने अक्सर हार जाता था…


मेरी ज़िंदगी बाहर से बिल्कुल सामान्य थी। मैं अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाता था, अपने काम में मेहनत करता था और दूसरों की मदद करने की कोशिश करता था। लोगों के सामने मैं मुस्कुराता था, लेकिन मेरे भीतर भी एक ऐसा दिल था जो छोटी-छोटी बातों को भी बहुत गहराई से महसूस करता था।


मैं जब किसी से प्यार करता था, तो सिर्फ समय बिताने के लिए नहीं, बल्कि उस इंसान को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाने के लिए करता था। मेरे लिए प्यार का मतलब केवल “I love you” कहना नहीं था। मेरे लिए प्यार का मतलब था—बिना कहे एक-दूसरे को समझना, व्यस्त दिनों में भी थोड़ा समय निकालना और नाराज़गी के बाद एक-दूसरे को मनाने के साथ-साथ यह समझना कि आखिर दुख हुआ क्यों था।


फिर मेरी ज़िंदगी में आप आई।


मैंने आपसे प्यार किया, और जब आपने भी मुझसे अपने प्यार का इज़हार किया, तो मैंने इस रिश्ते में अपना दिल लगा दिया। लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास होने लगा कि प्यार होने के बावजूद मेरे मन में कुछ खालीपन रह जाता है।


कभी मैं आपके फोन का इंतज़ार करता, कभी आपके एक संदेश से खुश हो जाता, तो कभी आपके चुप रहने पर हज़ार सवालों में उलझ जाता। मैं जानता था कि आपकी अपनी व्यस्तताएँ हैं, अपनी दुनिया है, लेकिन मेरे दिल को कभी-कभी बस इतना चाहिए होता था कि आप खुद मुझे याद करे, खुद मेरा हाल पूछे और कभी मेरी उदासी को बिना बहस किए समझने की कोशिश करे।


जब दोनों के बीच कोई बात बिगड़ती, तो मैं अक्सर रिश्ता सामान्य करने की कोशिश करता। बातें फिर शुरू हो जातीं, हँसी भी लौट आती, लेकिन जिस बात ने मुझे दुख पहुँचाया था, वह मेरे भीतर कहीं रह जाती।


मैं सोचता, “जब हम फिर से सामान्य हो गए हैं, तो मेरा मन अब भी परेशान क्यों है?”


शायद इसलिए, क्योंकि मैं केवल झगड़ा खत्म नहीं करना चाहता था।मैं चाहता था कि मेरा दर्द भी समझा जाए।


मेरे मन में एक डर भी था। मैंने पहले कभी भरोसा टूटने का दर्द महसूस किया था। इसलिए जब आप मुझे मुझसे दूर लगती, तो मेरा मन अनचाही आशंकाएँ बनाने लगता।मैं जानता था कि हर आशंका सच नहीं होती, लेकिन दिल को समझाना हमेशा आसान नहीं होता।


आज मैंने खुद से एक सवाल पूछा—


“क्या मैं आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीद करता हूँ, या मैं बस उस रिश्ते की तलाश में हूँ जिसमें मुझे भी उतना ही अपनापन महसूस हो, जितना मैं देता हूँ?”


इस सवाल का जवाब मुझे तुरंत नहीं मिला। लेकिन आज मुझे एक बात समझ आने लगी— मैं आपसे प्यार करते हुए भी अपनी भावनाओं को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता।


मुझे आपको बदलने के लिए मजबूर नहीं करना था। मुझे आपसे बस अपनी बात ईमानदारी से कहनी थी और यह देखना था कि क्या हम दोनों मिलकर अपने रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं।


आज रात मैंने तय किया कि मैं प्यार करना नहीं छोड़ूँगा , लेकिन अपने सुकून को भी किसी दूसरे इंसान के हर फोन और हर संदेश पर निर्भर नहीं रहने दूँगा । मैं अपने काम, अपने सपनों और अपनी ज़िंदगी को भी उतनी ही अहमियत दूँगा।

, जितनी अपने रिश्ते को देता हूँ ।


मुझे अब भी आपसे प्यार है । मुझे अब भी उम्मीद है कि एक दिन हम एक-दूसरे को और बेहतर समझ पाएँगे।


लेकिन अब मैं धीरे-धीरे यह भी सीख रहा हूँ कि किसी को खोने के डर में खुद को खो देना प्यार की कीमत नहीं होनी चाहिए।


कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। मेरा और आपका रिश्ता किस दिशा में जाएगा, यह वक्त और दोनों के प्रयास तय करेंगे।


लेकिन मेरी ख़ुदकी अपनी कहानी में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है —एक ऐसा अध्याय जिसमें मैं दूसरों से प्यार करने के साथ-साथ खुद को समझना, अपनी भावनाओं का सम्मान करना और बिना डर के सच स्वीकार करना सीख रहा हूँ ।


क्योंकि अंत में मुझे सिर्फ किसी का प्यार नहीं चाहिए।


मुझे ऐसा प्यार चाहिए था जिसमें मैं कभी-कभी कमज़ोर भी पड़ सकू, अपनी बात कह सकु, मेरी भी बात सुनी जा सके और यह महसूस कर सकू कि रिश्ता निभाने की कोशिश सिर्फ मेरी ख़ुद की ज़िम्मेदारी नहीं है।


और शायद मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सबक यही है -


“प्यार किसी को अपनी पूरी दुनिया बना लेने का नाम नहीं है। प्यार वह रिश्ता है जिसमें दो लोग एक-दूसरे की दुनिया का हिस्सा बनते हैं, बिना किसी को अपनी ही दुनिया में अकेला छोड़े।” ❤️


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

वफ़ा.☺️

 मुझे आज भी याद है वो हमारी पहली मुलाकात, वो भी एक शाम थी, जब उस ने मेरा हाथ पकड़ा और मेरी आँखों में आँखें डालकर, पूरे भरोसे के साथ कहा "तुम्हारे हाथ बेहद गरम हैं, और यह वफ़ा निभाने वालों की निशानी है"। मैं बहुत ख़ुश था। इतना ख़ुश कि सब कुछ भूल गया, मैं दुनिया भूल गया ज़माना भूल गया, किस्सा, कहानी और फसाना भूल गया मैं ग़म भूल गया मैं अक्स भूल गया मैं दौर को भूलते हुए हर शख्स को भूल गया और और यह भी भूल गया कि उस शाम तुम्हारे हाथ कितने सर्द थे।☺️

मेरी कहानी का अंत

 कभी किसी को जाने दिया है? जबकि तुमने उसके साथ अपनी Best जिंदगी देख ली थी l उसके बाद तुम नॉर्मल नहीं हो पाते कभी उन यादों को हमेशा साथ लेकर चलते हो और शांत हो जाते हो काफी l खुद को खुश करने की कोशिश करते हो पर सच बताना खुश हो पाते हो कभी ? तुम जाने तो देते हो उसको पर तुममें से वो क्या जाता है कभी ? खैर छोड़ो पता नहीं तुम समझ पाओगे भी या नहीं l आज इन सब बातों का जवाब देने से पहले कुछ बातें जान तो लें l हम मिले हममें बातें हुई बातें बढ़ी और और बातें होते होते तुम्हीं ने मुझे सामने से Proposal दिया मैने Accept किया l और फिर हम बहुत सीरियस हो गए l शहर में एक साथ घूमते घूमते सारा जहां एक साथ घुमाने की बातें सोचने लगे l और तुम, तुम पागल तो कभी कभी shoping भी ऐसे कर लेती थी कि अगली बार जब हम मनाली जाएंगे तो ये वाला Top पहनूंगी l हम कभी आसमान में तारे जितनी बातें करते थे l कुछ भी मिस नहीं होता था हमारे बीच हम वाकिफ हो गए थे एक दूसरे की आदतों से l आपकी Life में बहुत लोग आते है पर वो होता है ना एक person जिसके प्रेजेंस से आपको लगता है अब बेहतर सांस आ रही है ये ही मेरा ऑक्सीजन है l same वही ...

यात्रा मुक्तिनाथ की

यात्रा मुक्तिनाथ की मै रोज घर से कुछ कदम चल कर जाता हूं। जाने दो आज मुझे दूर तलक जाना है।।🚶‍♂ "यात्रा मुक्तिनाथ की" ३१-१०-२०१८ आज सुबह घर से मुक्तिनाथ के दर्शन का विचार कर अपनी बाइक(pulser150) को लेकर हम दो मित्र(मै और मनीष) सोनौली बॉर्डर पर सुबह ६:००बजे ही पहुंच गए थे। हम दोनो लोगो की जेब में कुल २०० रुपए थे और यहां ATM खुलने का समय ८:००बजे था। अब हमे २ घंटे बस बॉर्डर इस पार इंतजार करना था। खैर २:३० घंटे इंतजार के बाद एक atm से पैसे निकाल हम अपने देश कि सीमा पार कर नेपाल की सीमा में प्रवेश कर गए।  सीमा पार कर सबसे पहले हमने अपनी भारतीय मुद्रा को नेपाली मुद्रा में परिवर्तित किया। *Exchange Rate- ₹१=१.६nr नेपाल में भारतीय सिम काम नहीं करते अतः एक नेपाली सिम लेकर हम भन्सार बनवाने चले गए। अभी भीड़ कम थी तो हमारा काम जल्दी हो गया। अब हम नेपाल में प्रवेश हेतु अधिकृत हो गए थे। भंसार दर= ११३nr/day (बाइक हेतु) अब हमे अपनी बाइक लेकर नेपाल में ५दिन रुकने का परमिशन मिल चुका था। तो हम भी बढ़ चले नेपाल को निहारते हुए पोखरा की ओर... हमें ब्रजेश कुमार पाण्डेय सर द्वारा पता था कि मु...