मै करीब 19साल का था। डोपामिन और फिनाइल-इथाइल-एमाइन नामक रसायन शरीर में प्रतिक्रिया कर रहे थे। रातों की नीद गायब थी दिन का चैन गायब था। In shorts..... I was in love someone... दिल में कुछ कुछ हो रहा था। अब यह एकतरफा नहीं था। क्युकी अब मै अपने पहले डेट पर जाने वाला था। जगह डिसाइड हो गया। शहर का एक अच्छा और जाना माना रेसटोरेंट्स था वो. स्टेटस जमाने का चांस कैसे छोड़ सकता था। So the place was fixed... अब चुकीं डेट पर जाने का ये मेरा पहला अनुभव था और मैंने इस मिशन को अभी सीक्रेटली ही प्लान किया था तो मुझे कोई आइडिया था नहीं की डेट पर करते क्या है। 2-4 मूवी में देखा था लड़का लड़की डेट पर मिलते है वो कैंडल लाइट डिनर करते है। खूब सारी बाते करते है फिर लड़का लड़की को उसके घर के पास ड्रॉप करता है और रेसटोरेंट्स और घर के बीच में कहीं वो एक दूसरे को एक किस करते है। अब डेट पर जाने के लिए well dressed होना बहुत जरूरी होता है। तो हमने भी स्पेशल इसी दिन के लिए एक नई शर्ट और जीन्स ले ली। एक रिस्ट वॉच भी ले ली। आखिर वो दिन भी आ गया जिसका मुझे इंतज़ार था। आज कमवख्त शाम ही नहीं हो रही थी। फिर शाम हुई